Search
Close this search box.

ब्लॉक परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्लॉक परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित

 

छतोह, रायबरेली।     

मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व जिला गंगा समिति रायबरेली के तत्वावधान में विकास खण्ड छतोह परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन युवा मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में अमित कुमार तिवारी खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व अन्य कर्मचारी एवं युवा साथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ-हरा भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाना है। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी सहयोगियों को गली, मोहल्ला, मंदिर, नदियों व घाट को साफ सुथरा रखने हेतु संदेश दिया गया एवं अपने आसपास से पॉलिथीन के उपयोग को कम से कम करने हेतु हिदायत दी गई। कार्यकम के दौरान सभी लोगों द्वारा स्वच्छता मुहिम को जारी रखने हेतु स्वच्छता शपथ कराया गया। राज, पवन, जितेंद्र कुमार आदि युवा साथियों का अमूल्य सहयोग रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें