साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर पर आईएचऒ, एस और एडविन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड की कार्यशाला संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर पर आईएचऒ, एस और एडविन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड की कार्यशाला संपन्न

 

संवाददाता 

रायबरेली।

इंटेलेक्चुअल होम्योपैथिक ऑब्जेक्टिव सोसायटी (आईएचओएस), रायबरेली एवं एडवेन बायोटेक लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को “साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर इन होम्योपैथी” विषय पर एक विशेष चिकित्सकीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के अनेक होम्योपैथिक चिकित्सकों ने सहभागिता की तथा साइकोसोमैटिक रोगों के होम्योपैथिक उपचार एवं चिकित्सकीय अनुभवों पर विचार-विमर्श किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ आईएचओएस अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार त्रिवेदी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं एडवेन बायोटेक लिमिटेड के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। कार्यशाला में आईएचओएस के संरक्षक एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रमेश श्रीवास्तव, डॉ. क्रांति कुमार तथा डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने अपने-अपने महत्वपूर्ण चिकित्सकीय केस प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एडवेन बायोटेक लिमिटेड के सीनियर मैनेजर घनश्याम सिंह एवं आरएसएम मयंक सिंह ने कंपनी की औषधियों की गुणवत्ता एवं उत्पादों के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ मोहम्मद सलीम, डॉ राजीव सिंह, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. अमर शुक्ला, डॉ. दिलीप गुप्ता, डॉ. पवन वर्मा, डॉ. अदीबा फारूकी, डॉ. खालिदा खानम, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. अभिषेक पांडे, डॉ. डी.एन. शर्मा, डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. गोपाल जी सिंहा, डॉ. अलकाब नजर सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आईएचओएस सचिव डॉ. रफत आलम ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं एडवेन बायोटेक लिमिटेड के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें