त्यौहारों के दृष्टिगत पंजाब एंड सिंध बैंक ने खोला खज़ाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्यौहारों के दृष्टिगत पंजाब एंड सिंध बैंक ने खोला खज़ाना 

पीएसबी शुभ उत्सव के अंतर्गत ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस पर मिलेगा लोन

संवाददाता

रायबरेली।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने खाताधारकों के लिए आसान लोन समेत अनेक सुविधाओं के खजाने खोल दिए।

शनिवार को नगर के एक स्थानीय होटल में पंजाब एंड सिंध बैंक के जनरल मैनेजर राजीव बंसल ने पीएसबी शुभ उत्सव 2026 की घोषणा करते हुए खाताधारकों के साथ MSME Meet का आयोजन किया। श्री बंसल ने बताया कि 01 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलने वाले पीएसबी शुभ उत्सव 2026 में पीएसबी अपना घर, पीएसबी अपना वाहन, पीएसबी ज्वेल लोन योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा दिए जाने वाले लोन पर किसी भी प्रकार का कोई प्रॉसेसिंग चार्ज नही लिया जाएगा और साथ ही लोन की प्रक्रिया भी काफी आसान होगी। इसके अतिरिक्त श्री बंसल द्वारा खाताधारकों से बैंकिंग प्रक्रिया में सुधार हेतु सुझाव एवं फ़ीडबैक भी लेकर समस्याओं के शीघ्र निदान व व्यवस्था को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर जनरल मैनेजर राजीव बंसल के साथ वैभव पाण्डे, पंकज नायक समेत खाताधारक विपिन, मनोज, संतोष, लक्ष्मीकांत, रत्नेश, मयंक सिंह, आमिर, कृष्ण कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव, मनोज कुमार, मंजूर, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार गुप्ता समेत अनेक खाताधारक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक जय सिन्हा ने सभी उपभोक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें