पत्रकार समाज कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, शशिधर त्रिपाठी बने नए जिलाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकार समाज कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

शशिधर त्रिपाठी बने नए जिलाध्यक्ष

संवाददाता

रायबरेली।

पत्रकारों के हित में अपनी आवाज़ बुलंद करने हेतु जनपद में पत्रकार समाज कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें शशिधर त्रिपाठी को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। तदोपरांत श्री त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव इ. संदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे एवं संगठन विस्तार और पत्रकार सुरक्षा को लेकर बड़े फैसले लिए गए।

जिला कार्यालय में आयोजित बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन के उपरांत जिलाध्यक्ष शशिधर त्रिपाठी और प्रदेश महासचिव इं. संदीप कुमार श्रीवास्तव के माल्यार्पण के साथ हुआ। अध्यक्षता कर रहे शशिधर त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में संरक्षक प्रद्युम्न नारायण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, सुशील शुक्ला, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, रंजीत कुमार, अनिल गुप्ता, महिला विंग की उपाध्यक्ष सरला गुप्ता, रीता अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। बैठक में महासचिव ने सदस्यता फॉर्म वितरित किए। जिला उपाध्यक्ष सुशील शुक्ला ने पत्रकारों की जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, वहीं मीडिया प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पत्रकारिता करने का मंत्र दिया। बैठक का मुख्य बिन्दु जिलाध्यक्ष शशिधर त्रिपाठी के नेतृत्व में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का प्रस्ताव रहा। इस पर प्रदेश महासचिव संदीप श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि यह मांग राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से शासन तक पुरजोर तरीके से पहुंचाई जाएगी। अंत में जिलाध्यक्ष शशिधर त्रिपाठी ने जानकारी दी कि जनपद को पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी चार जोन में बांटकर तहसील स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा, ताकि हर पत्रकार को संगठन का लाभ मिल सके।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें