गाँधी, शास्त्री जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया दिव्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाँधी, शास्त्री जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया दिव्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन 

दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर महापुरुषों को किया नमन

‘जय जवान, जय किसान’ के अमर उद्घोष से गूंजा शहीद चौक

 

संवाददाता 

रायबरेली।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा गुदड़ी का लाल कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती के अवसर पर नगर के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले दिव्य ज्योति कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के बंधुओं ने उपस्थित होकर गांधी व “जय जवान, जय किसान” के अमर उद्घोष को जन-जन तक पहुंचाने वाले महान राष्ट्रनायक शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उनके सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में अनेक गणमान्यजनों ने प्रतिभाग किया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें