अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
प्रदेश नेतृत्व ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को वितरित किए मनोनयन पत्र
पत्रकार वार्ता के माध्यम से संगठन विस्तार पर दिया जोर

संवाददाता
रायबरेली।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा एक स्थानीय होटल में नव मनोनीत रायबरेली जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम के साथ पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कार्यकारिणी से आए अतिथियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी स्तुति के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव “बाबा” व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव अनुराग श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव अंकित श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव जीतेश कुमार श्रीवास्तव तथा प्रदेश आईटी एवं के-कार्ड समन्वयक शुभम श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा युवाओं को सामाजिक मंचों के माध्यम से लोगों को जोड़ने व सामूहिक विकास में आगे आने पर जोर देना होगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’ ने कहा कि अपने सामान्य क्रियाकलापों के साथ जब हम समाज के लोगों के लिए काम करते हैं तो हम अपने सामाजिक मूल्यों का संरक्षण करते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया तथा उन्हें संगठन के दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार, विभिन्न संगठनात्मक पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। सूची में जिला संयोजक, जिला संरक्षक, जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव सहित अन्य पद शामिल हैं।
प्राप्त सूची में जिला संरक्षक रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, नागेन्द्र श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, दुर्गेन्द्र श्रीवास्तव, जिला महासचिव बृजेश कुमार श्रीवास्तव (राजू), बृजेश कुमार श्रीवास्तव (बबलू), जिला सचिव विवेक श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, किशन श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, शांतनु निगम, उद्यान श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष नीलेश कुमार श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी अमित श्रीवास्तव , जिला फोटोग्राफी प्रभारी हर्षित श्रीवास्तव समेत अन्य को पदभार सौंपा गया।
संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में पहल
पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता और समाज के लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की भूमिका पर चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और जनपद स्तर पर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करते हुए समाज को संगठित करने और सामाजिक हितों से जुड़े विषयों पर अपनी भूमिका निभाएंगे।









