
मोहल्ला क्लासेस के जरिए शिक्षा की अलख जगा रहा भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट

रायबरेली।
भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट समाजसेवा के क्षेत्र में बीते कई वर्षों से तत्पर है। इसी क्रम में प्रयास योजना के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों में मोहल्ला क्लासेस चलाकर यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे जो धनाभाव के कारण कोचिंग आदि नहीं पढ़ सकते उन बच्चों को मार्गदर्शन देने का काम भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट बड़ी ही तत्परता से कर रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव का संकल्प है कि किसी का भी कोई बच्चा आर्थिक कमजोरी के कारण ज्ञानार्जन से वंचित न रहने पाये। इसके लिए वह स्वयं रायबरेली के विभिन्न मोहल्लों में कक्षाएं लगाकर बच्चों को कोचिंग देने का काम कर रहे हैं। शिक्षा देने के इस महत्वपूर्ण कार्य में हिमांशु वर्मा, पप्पू दीक्षित, मनोज कुमार, नीलेश श्रीवास्तव, सुधांशू श्रीवास्तव, मनीष विश्वकर्मा, सतीश यादव, विजय गुप्ता, हेमन्त चौधरी आदि उनका सहयोग कर रहे हैं। सभी शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहे हैं। बच्चे कैसे आगे बढ़े इसको लेकर भी शिक्षक नए नए तरीकों से बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। उनका मार्गदर्शन भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट शिवाजी नगर रायबरेली के अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव कर रहे हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों में ज्ञान का संचार समाजसेवा के क्षेत्र में पर मील का पत्थर साबित होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष का कहना है कि वे बच्चों को शिक्षा दिलाने के इस काम में अनवरत अपना योगदान देते रहेंगे उन्होंने उन शिक्षकों की भी सराहना की है जो समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आगे बढ़ाने की दिशा में महती भूमिका का निर्वहन कर रहें हैं।
Author: Vikas Srivastava










