Search
Close this search box.

स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

 विद्यार्थियों को दी गई नि:शुल्क कानूनी जानकारी

 

रानीगंज, प्रतापगढ़।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल शाहिद के कुशल निर्देशन में तहसील रानीगंज क्षेत्र के स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद प्रतापगढ़ के अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पवार की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया। इसके उपरांत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप सिंह द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान करते हुए स्वागत किया गया व कार्यक्रम में पधारने हेतु आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में सचिव ने बताया की विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान किया गया है। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग, एससी/एसटी समुदाय के नागरिक, आपदा पीड़ित व्यक्ति तथा जेल में निरूद्ध व्यक्तियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध है। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। अपर सिविल जज आशीष त्रिपाठी ने बाल श्रम किशोर न्याय बोर्ड शिक्षा के अधिकार सहित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। तहसीलदार रानीगंज द्वारा तहसील में स्थित लीगल एड क्लिनिक के कार्य व उद्देश्य के बारे में बताया गया। जिला प्रोबेशन विभाग से ज्योति तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज की डॉक्टर वर्तिका सिंह, थाना रानीगंज महिला हेल्प डेस्क प्रभारी नीलम सिंह, वन विभाग के आरक्षी महफूज खान ने भी अपने विचार रखे। पराविधिक स्वयंसेवक रामप्रकाश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बच्चों को प्रमुख रूप से शिक्षा का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, जीवन जीने का अधिकार, सहभागिता का अधिकार मिला हुआ है। अधिकारों के हनन की स्थिति में बाल कल्याण समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयंसेवक अनिल पांडे व एवं संयोजन पराविधिक स्वयंसेवक महेंद्र त्रिपाठी व दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पराविधिक स्वयंसेवक अमन त्रिपाठी, गिरीश पांडे, मुनींद्र भारती, सुरेंद्र सरोज ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक देवी प्रसाद शर्मा, केशव प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, शिवम गौतम, राम मदन पांडे, कृष्ण त्रिपाठी, रमेश पांडे, रामनाथ पांडे, मान सिंह, गुंजन सिंह और राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें