सदर विधायक ने सिंचाई, जल निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सदर विधायक ने सिंचाई, जल निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश

रायबरेली।

सदर विधायक अदिति सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सिंचाई, जल निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों का रखरखाव उचित तरीके से कराया जाए। जिन नहरों की सफाई अभी नहीं हुई है, समय रहते उसे पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही रबी मौसम की फसलों की बुवाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में नहरो में उचित मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जिससे फसलों की बुवाई में किसी प्रकार की समस्या या अवरोध उत्पन्न न हो। किसान भाईयों और आमजन को जल संरक्षण के विषय में जागरूक भी किया जाए। जल निगम विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ भी सीवर लाइन का काम शहरी क्षेत्र में चल रहा है उसे शीघ्र पूरा कराया जाए। खासतौर से आने वाले तीज त्योहारों के दृष्टिगत कार्य समय से पूरा करा लिया जाए। जिससे कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी निर्देश दिया कि पुराने कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही नए कार्यों को शुरू किया जाए। बिजली विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। ओवर बिलिंग को चेक कराया जाए। विद्युत तारों के अस्त व्यस्त होने से दुर्घटनाओं की संभावना रहती है। अतः तारों को नियमित कर लिया जाए। दीपावली के समय में विद्युत दुर्घटनाएं अधिक होने की संभावनाएं रहती हैं। अतः इस पर खास ध्यान दिया जाए। जिन भी ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पोल लगाए जाने हैं उनका कार्य समय से पूरा कर लिया जाए। जिन भी कार्यदायी संस्थाओं को कार्य सौंपे गए हैं यदि वह समय से कार्य पूरा नहीं करते हैं तो उन पर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्र) सिद्धार्थ, नगर पालिका ईओ स्वर्ण सिंह सहित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें