ओ लेवल व सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु करें आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओ लेवल व सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु करें आवेदन

 

रायबरेली।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा योजना के संचालन हेतु संशोधित समय सारणी के अनुसार योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक/युवतियों को 10 अक्टूबर 2024 से 30 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘‘नीलिट‘‘ से मान्यता प्राप्त एवं निदेशालय द्वारा चयनित ओ लेवल/सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने वाली संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों जिनके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रुपए 1.00 लाख तक है, द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश, की बेवसाइट https://backwardwelfareup.gov.in पर दिए गए लिंक एवं obecomputertraining.upsdc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर, 2024 तक किया जा सकता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अभ्यार्थी की न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट निर्धारित है। प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो तथा वह किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति न प्राप्त कर रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति का प्रिंट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों/विवरणों को संलग्न करते हुए उसकी हार्डकॉपी 02 प्रतियों में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन रायबरेली के कार्यालय में 30 अक्टूबर, 2024 के सायं 05ः00 बजे तक उपलब्ध कराए जाने पर ही आवेदन मान्य किया जायेगा। तत्पश्चात जनपद स्तरीय चयन समिति द्वारा चयन की कार्यवाही की जायेगी। विस्तृत दिशा-निर्देश/समय-सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें