पीड़ित की जमीन में दबंगों का कब्जा
न्याय के लिए दर दर भटक रहा परिवार
रायबरेली।

रायबरेली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लाख निर्देश के बावजूद भी जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं दबंग। एक ऐसा ही मामला रायबरेली के सदर तहसील थाना हरचंदपुर ग्राम बीबीपुर तालुके हसना का निकल कर सामने आया है जहां पीड़ित अकील अपने परिवार के साथ अपनी जमीन पर काबिज होने के लिए थाने से उच्च अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन आज तक उसे न्याय नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार ग्राम प्रधान और पीआरडी में तैनात रेहाना की मिलीभगत के चलते पीड़ित अपनी जमीन पर काबिज नहीं हो पा रहा है। यहां तक कि पीड़ित की जमीन का मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां पुलिस अधीक्षक ने परिवार को उचित कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया। फिलहाल राजस्व संबंधित इस मामले में राजस्व विभाग क्या कार्यवाही करता है और क्या पीड़ित को न्याय मिल पाएगा? यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट









