
दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत, एक की मौके पर मौत

सरेनी-रायबरेली।
शनिवार की सांय लगभग 7 बजे थाना क्षेत्र के पूरे सहाय मजरे रालपुर के रहने वाले 22 वर्षीय मोहित पुत्र धुनारी अपने भाई राहुल को दोसड़का छोड़कर मोटरसाइकिल से वापस घर आ रहा था। जैसे ही मोहित की मोटरसाइकिल दोसकड़ा गेगासो क्रॉसिंग मार्ग के पर्वत खेड़ा के पास पहुंची तो सामने मोटरसाइकिल से रामकुमार 40 वर्षीय पुत्र रामबीन निवासी टीका का पुरवा आ रहे थे। दोनों की मोटरसाइकिल में आपस में टक्कर हो गई जिससे दोनों घायल हो गए। मोहित को निजी वाहन से लालगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करते हुए मोहित को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल रामकुमार को एंबुलेंस से सीएचसी सरेनी पहुंचाया गया जहां के डॉक्टर विपिन मौर्य ने प्राथमिक उपचार कर व पैर में फ्रैक्चर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से मृतक मोहित के पिता धुनारी माता माधुरी व भाई आदित्य, राहुल, रोहित का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक मोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Author: Vikas Srivastava










