
अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

शिवगढ़, रायबरेली।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावां पुलिस चौकी अंतर्गत बसंतपुर सकतपुर गांव के सामने जौनपुर ब्रांच की नहर पटरी पर ट्रैक्टर चालक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सूर्यभान सिंह पुत्र स्व. कुंवर बहादुर सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी बसंतपुर सकतपुर ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर अपने घर वापस आ रहे थे तभी जौनपुर ब्रांच नहर की पटरी पर ट्रैक्टर को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चालक को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Author: Vikas Srivastava










