Search
Close this search box.

कनपटी पर असलहा लगाकर शराब व्यवसायी से पैसों भरा बैग ले उड़े बदमाश 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कनपटी पर असलहा लगाकर शराब व्यवसायी से पैसों भरा बैग ले उड़े बदमाश 

 

रायबरेली।

जनपद में घटित लूट की घटना से पुलिस गश्त की पोल खुल गई है। बीती रात रायबरेली लालगंज मार्ग पर कनपटी पर असलहा लगाकर बदमाशों ने बाइक सवार शराब व्यवसाई से मारपीट कर पैसों भरा बैग छीन लिया और छीनकर फरार हो गए। घटना से मचे हड़कंप के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना 1 दिसंबर 2024 रविवार की रात लगभग 10:30 के आसपास की बताई जा रही है जहां रायबरेली जनपद के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र की अटौरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सोइठा गांव के पास सुनसान स्थान पर लुटेरों ने बाइक सवार शराब व्यवसायी से साढ़े पांच लाख रुपए लूट लिए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने व्यवसायी से पूछताछ की और मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शराब व्यवसायी राजकुमार जायसवाल रायबरेली शहर के अमर नगर मोहल्ले में रहते हैं। वह रविवार को अपने कर्मचारी चन्द्र प्रकाश मिश्रा निवासी खाली सहाट के साथ बाइक से क्षेत्र की शराब दुकानों से रुपए लेकर अपने घर रायबरेली आ रहे थे। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर अटौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के सोइठा गांव के पास सुनसान स्थान पर बाइक सवार लुटेरे पीछे से आये और उन्हें रोक कर कनपटी पर असलहा लगा दिया। बदमाश करीब 5.5 लाख की नकदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गये। व्यवसायी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सीओ अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शराब व्यवसायी के साथ हुई लूट की सूचना पर जांच की जा रही है। व्यवसायी का कहना है कि बाइक के बीच में रुपयों से भरा बैग लेकर जा रहे थे। बगल से निकले बाइक सवार लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर चले गए।

Leave a Comment

और पढ़ें