मण्डल अध्यक्ष पद हेतु सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मण्डल अध्यक्ष पद हेतु सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन

 

पवन श्रीवास्तव 

छतोह, रायबरेली। 

शनिवार को छतोह विकास खण्ड के सभागार में भारतीय जनता पार्टी छतोह के मण्डल अध्यक्ष पद पर निर्वाचन हेतु प्रक्रिया प्रारंभ हुई। निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार साहू ने संगठन द्वारा जारी निर्देश से सब को अवगत कराया। नियमावली के अंतर्गत कार्यकर्ताओं से नामांकन करने का आह्वान किया। 

इस नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद हेतु सात प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। जिला प्रतिनिधि पद के लिए गिरजा शंकर शर्मा ने एकमात्र नामांकन किया। निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष चैतन्य सिंह भदोरिया, प्रदीप कुमार अग्रहरी, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी, विष्णु कुमार, राजमणि, वरुण द्विवेदी, गिरजा शंकर शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार साहू के समक्ष प्रस्तुत किया। निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार साहू ने बताया कि निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी सात नामांकन पत्र वैध पाए गए जिन्हें पार्टी के जनपदीय कार्यालय में जमा किया जाएगा, वहीं पर निर्णय होगा। इस अवसर पर राम प्रसाद अग्रहरी, उमा शंकर चौरसिया, प्रिंस अग्रहरी, अभय प्रताप सिंह, मदन तिवारी, गिरजेश सिंह, उमेश प्रताप, राम कुमार अग्रहरी, राजा राम यादव प्रधान सहित बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें