Search
Close this search box.

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत हुआ छात्रों का भ्रमण कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत हुआ छात्रों का भ्रमण कार्यक्रम

 

पवन श्रीवास्तव 

रायबरेली।

राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, जायस, अमेठी में समग्र शिक्षा अभियान तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संस्थान में चल रहे उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज सुल्तानपुर के लगभग 400 छात्र संस्थान में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिष्ठाता- छात्र मामले सह-आचार्य देबाशीष पाण्डा, सहायक आचार्य करन मलिक तथा सहायक आचार्य अरविन्द सिंह, राजकीय इंटर कालेज, सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी तथा शिक्षिका ममता सिंह मंचासीन रहे। 

अधिष्ठाता- छात्र मामले सह-आचार्य देबाशीष पाण्डा ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रेरक भाषण दिया। संस्थान के सहायक आचार्य करन मलिक तथा सहायक आचार्य अरविन्द सिंह द्वारा व्याख्यान दिया गया। सभी छात्र पठन-पाठन में सम्मिलित हुए तथा भौतिकी, रसायन, बायोगैस, बायोमॉस, पेट्रोलियम एवं रासायनिक आदि प्रयोगशालाओं का भ्रमण करके प्रयोगात्मक गतिविधियों से परिचित हुए। इस अवसर पर संकाय सदस्य व कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool