Search
Close this search box.

टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

 

बी एन यादव

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम एवं सशक्त बनाने हेतु चलाई जा रही निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत पारस सिंह कालेज ऑफ फार्मेसी व सरदार वल्लभ भाई पटेल आई. टी. आई. कसया कला सोनभद्र के अन्तिम वर्ष सत्र 2023-24 के कुल 82 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ प्रसन्न पटेल, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर डाक्टर प्रसन्न पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार नें छात्र-छात्राओं के अध्ययन को सुगम बनाने व आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया है। छात्र-छात्रा टैबलेट का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं।

इस दौरान महाविद्यालय के चीफ प्राक्टर डॉ रतन लाल सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं टैबलेट के जरिये तकनीकी से जुड़कर अपनी शिक्षा के विभिन्न आयामों व देश दुनिया की तमाम खबरों से जुड़ सकेंगे। सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को वितरित किये जा रहे निःशुल्क टैबलेट निश्चित रुप से उन्हे तकनीकी रुप से सशक्त बनाने के साथ साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होंगे। टैबलेट वितरण कार्यक्रम फार्मेसी के नोडल अधिकारी डॉ प्रकाश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन इन्द्र प्रताप बीटीसी कालेज के अधीक्षक जी एम सिंह ने किया।

इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अनुराग कुमार सिंह, जयप्रकाश वर्मा कार्यालय अधीक्षक जे एस पी महाविद्यालय, डॉ दसरथ कुमार अधीक्षक पारस सिंह कॉलेज आफ फार्मेसी, विकास मेहता अधीक्षक सरदार वल्लभ भाई पटेल आई टी आई, इंजीनियर अजित कुमार मौर्या, राजकुमार, शिक्षिका प्रतिष्ठा जायसवाल, शिक्षिका कविता मौर्या, शिक्षिका निष्ठा जायसवाल एवं फार्मेसी व आई टी आई के साथ अवधेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश, बृजेश गौरव, अवनीश कुमार यादव, मंगेश चन्द्र, रेनुकुमारी आदि तमाम छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें