जंगल में मिला युवक का क्षतविक्षत शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जंगल में मिला युवक का क्षतविक्षत शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिलौंजी के जंगल में आज दोपहर एक युवक की क्षतविक्षत लाश पाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक 21 दिन पहले 3 दिसंबर को अपनी ससुराल गया था जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। ससुराल में भी उसकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। ससुराल से नाराज होकर घर के लिए निकला युवक अचानक लापता हो गया था। 21 दिन बाद पिलांजी के जंगल में आज उसकी क्षतविक्षत लाश पाए जाने से खलबली मच गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए ससुराल वालों पर ही संदेह व्यक्त किया है।

कुठला टीआई अभिषेक चौबे ने बताया कि अर्जुन भूमिका रीठी थाना क्षेत्र के थनोरा गांव का रहने वाला था और कई दिनों से लापता था। पुलिस ने बताया की कुछ दिन पहले युवक अपनी ससुराल ग्राम पिलोंजी आया था, जहाँ उसका किसी बात को लेकर ससुराल वालों से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद युवक गांव से चला गया। उसके बाद आज उसकी लाश मिली हैं।

इस घटना के संबंध में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मर्ग दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम थनौरा निवासी अरविंद पिता सुखचैन भूमिया के बड़े भाई अजय भूमिया ने कहा कि 3 दिसंबर को वह शाम 5 बजे घर से अपनी ससुराल गया था जहां से रात 10 बजे वह घर वापस आने के लिए निकला लेकिन बीच रास्ते से ही वह गायब हो गया। अरविंद के साले और उसके चार-पांच साथी उसकी तलाश में भी उसी रात निकले थे लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें