ऑटो चालक पर चाकुओं से हुआ वार, दिनदहाड़े हुई घटना में ऑटो चालक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑटो चालक पर चाकुओं से हुआ वार

दिनदहाड़े हुई घटना में ऑटो चालक की मौत

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी। 

ऑटो में सवारी भरने को लेकर दो दिन पहले हुए विवाद और मारपीट की घटना के चलते एक ऑटो चालक को लगभग एक दर्जन युवकों ने मारपीट करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

दोपहर लगभग 2:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत आने वाले इंडिया होटल के समीप हुई घटना में चाकू बाजी का शिकार हुए युवक को गंभीर हालत में शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि लगभग आधा दर्जन चाकू के वार मृतक के शरीर पर मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी शासकीय जिला अस्पताल पहुंच गए।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहरुआ निवासी 36 वर्षीय लकी गुप्ता पुत्र स्वर्गीय प्रमोद गुप्ता ऑटो चलाकर जीवन यापन करता था। दो दिन पहले 22 दिसंबर को ऑटो में सवारी भरने की बात को लेकर घायल लकी का विवाद अहमद नगर के समीप सुमित बर्मन, आर्यन बर्मन और सौरभ यादव नामक युवकों से हुआ था। विवाद के बाद मारपीट भी हुई थी जिसके कारण लकी के सिर पर चोट भी आई थी और इस घटना की शिकायत बस स्टैंड चौकी में कराई गई थी। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे लगभग एक दर्जन युवकों ने लकी को इंडिया होटल के समीप कुछ बात करने के बहाने बुलाया और उस पर दनादन चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। लकी के ऊपर एक दर्जन से अधिक चाकू से वार किए गए। घायल को गंभीर हालत में शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहां पर कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें