कृषि मंत्री ने अटल जी के पैतृक गांव में किया कृषि मेले का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृषि मंत्री ने अटल जी के पैतृक गांव में किया कृषि मेले का उद्घाटन

 

पवन श्रीवास्तव

लखनऊ/आगरा।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर बुधवार को जनपद आगरा स्थित उनके पैतृक ग्राम बटेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय विशाल कृषि मेले का शुभारंभ कर कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर उन्होंने 80 प्रतिशत अनुदान पर अनुमन्य फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु लाभार्थी कृषक उत्पादक संगठनों को ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी एवं स्कूली प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया कर उपस्थित अन्नदाता किसान बंधुओं को संबोधित किया। इस दौरान विधायक रानी पक्षालिका सिंह, विधायक छोटे लाल, पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें