श्रीराम कथा पतित पावनी गंगा है -मुकेश आनंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीराम कथा पतित पावनी गंगा है -मुकेश आनंद

 

पवन श्रीवास्तव 

नसीराबाद।

श्रीराम कथा के दूसरे दिन लांगुरिया धाम आलमपुर में कथा वाचक मुकेश आनंद ने शिव पार्वती संवाद के प्रसंग पर बताया कि राम कथा सुनने वाले के जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। राम कथा में जाने पर ही आत्मा को शुद्धता प्राप्त हो जाती है। रामकथा पतित पावनी गंगा है। राम चरित मानस के संपर्क में आने वाले भक्त का जीवन सफल हो जाता है।

उन्होंने सती वृंदा के तुलसी के रूप में जन्म लेने तथा शालिग्राम से विवाहित होने, भगवान के धरावतरण के कारण, भगवान के प्रति भक्त की आसक्ति, भगवान का भक्त से लगाव आदि विषयों पर विस्तार से बताया। राम कथा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अमृतमयी कथा का रसास्वादन किया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें