Search
Close this search box.

भाजपा मण्डल अध्यक्ष हेतु चुनाव संपन्न, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपी को सौंपा अध्यक्ष पद का दायित्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा मण्डल अध्यक्ष हेतु चुनाव संपन्न

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपी को सौंपा अध्यक्ष पद का दायित्व 

रायबरेली।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मण्डल अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है जिसके उपरांत अध्यक्ष पद पर चुने गए प्रत्याशी पद प्राप्ति को लेकर खुशियां मनाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस चुनावी प्रक्रिया के चलते भाजपा की नीतियों पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। अपने संगठन में पूर्ण पारदर्शिता का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी पर इस चुनाव में पार्टी विरोधी कार्यों में रहे प्रत्याशी को मण्डल अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने का मामला प्रकाश में आया है।

ज्ञात हो कि स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्तता को लेकर तत्कालीन छतोह मण्डल उपाध्यक्ष विष्णु कुमार मौर्य को वर्तमान में मण्डल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है जिसके चलते पार्टी की पारदर्शिता नीति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। निकाय चुनाव के दौरान तत्कालीन मण्डल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह तथा नगर पंचायत अध्यक्ष अनीसा बानो द्वारा शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर उक्त प्रकरण की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग भी की गई थी जो इस बात की पुष्टि भी करता है।

अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिलाध्यक्ष व शीर्ष नेतृत्व की ऐसी कौन सी विवशता थी जो पूर्व में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल प्रत्याशी को मण्डल अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है? फिलहाल यह प्रकरण क्या है यह तो जांच का विषय है परंतु इस प्रकरण ने संगठन की पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सम्बन्ध में जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी से संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु संपर्क नही हो सका।

Leave a Comment

और पढ़ें