यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

हरि शंकर पाराशर
कटनी।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं सार्वजनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य:
यातायात व्यवधान हटाना, यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन, बस स्टैंड में धमाचौकड़ी करने वाले ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी दी गई और यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया गया। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 34 वाहनों पर कार्यवाही की गई, 17000 समन शुल्क वसूला गया। शराब पीकर मोटर साइकिल चलाने वाले पर कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया।
अतिक्रमण हटाना:
सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़कों पर न फैलाएं।
खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक:
खुले में मांस-मछली बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी गई और सार्वजनिक स्वास्थ्य व स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का निरीक्षण:
शहर के मंदिरों और मस्जिदों में लाउडस्पीकरों का निरीक्षण किया गया और ध्वनि सीमा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारी
बस स्टैंड पुलिस चौकी टीम: चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक शशि भूषण दुबे, बाल गोबिंद दीपेंद्र शर्मा, प्र. आर. नीरज पांडेय, मनोज पटेल, सुशील पांडेय, आरक्षक सौरभ तिवारी, अनमोल सिंह, हरी ओम सिंह।
नागरिकों से अपील
कटनी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा न करें, दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं, और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
कटनी पुलिस की प्रतिबद्धता
कटनी पुलिस जिले में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में सहयोग दें।









