आंगनवाड़ी कर्मचारी जनकल्याण एसोसिएशन द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी व मीडिया बन्धुओं को किया गया सम्मानित

रायबरेली।
आंगनवाड़ी कर्मचारी जनकल्याण एसोसिएशन द्वारा नववर्ष 2025 का भव्य स्वागत एक उल्लासपूर्ण आयोजन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा बीना सिंह ने की। कार्यक्रम के संरक्षक विक्रम सिंह तथा कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने आयोजन की व्यवस्था संभाली।
इस विशेष अवसर पर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया। आयोजन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता और सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से संगठन की प्रदेश अध्यक्ष इंदू वर्मा और प्रदेश महामंत्री उषा मौर्य, जौनपुर से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता सिंह, अयोध्या से प्रदेश प्रवक्ता मिथिलेश सिंह, प्रतापगढ़ से प्रदेश कोषाध्यक्ष बबिता सिंह एवं बहराइच से प्रदेश प्रभारी हरकेश सिंह उपस्थित रहे जिन्हें रायबरेली जिला अध्यक्ष बीना सिंह एवं संरक्षक विक्रम सिंह के द्वारा मंच के माध्यम से पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ-साथ कार्यक्रम में पधारे मीडिया बन्धुओं को भी मंच के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में पूरे जिले से बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी ने नववर्ष के इस आयोजन को संगठन की एकता और सेवा भाव के प्रतीक के रूप में मनाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्नेहा सिंह, बीना श्रीवास्तव, संगीता मौर्या, मंजू पांडेय, किरन गौड, रीता सिंह, संतोष सिंह, अनीता सिंह, ममता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।









