शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर अपर जिलाधिकारी ने सई नदी में किया दीपदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर अपर जिलाधिकारी ने सई नदी में किया दीपदान

 

रायबरेली।

किसान आन्दोलन में शहीद हुए किसानों की याद में शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ व अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) अमृता सिंह आदि अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों व व्यापारियों द्वारा सई नदी के तट पर दीपदान एवं भारत माता मंदिर में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि सई नदी के पुनीत तट पर अंग्रेजों की नीतियों के खिलाफ किसानों ने एक बड़ा आन्दोलन किया जिसमें कई किसान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमारे पूर्वजों के अथक संघर्षो के बाद मिली है। हम सभी को इसका महत्व समझना चाहिए।

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी की कीमत हम सबको समझनी चाहिए। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिये गये बलिदान का सम्मान करना चाहिए।

शहीद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन 07 जनवरी 2025, को पूर्वान्ह 11:30 बजे शहीद स्मारक स्थल मुंशीगंज में मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अमर शहीदों को जिलाधिकारी/गणमान्य नागरिकों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अवसर पर समाजसेवी महिंदर अग्रवाल, पूनम तिवारी, अनिल कुमार मिश्रा अध्यक्ष जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें