18 जनवरी को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

18 जनवरी को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा

 

रायबरेली।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य चंदन बागीश ने बताया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में सत्र 2025-26 में कक्षा-06 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा 18 जनवरी 2025 शनिवार को जनपद के सभी विकास खण्डों के परीक्षा केंद्रों पर 11:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक आयोजित करायी जाएगी।

उन्होंने जनपद के सभी ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि उनके प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का विवरण उल्लेखित है। परीक्षा के दिन प्रात: 10:30 बजे अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। अभ्यर्थी अपने साथ एक काला एक नीला पेन एवं प्रवेश पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे।

उन्होंने आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के परीक्षा केंद्रों के बारे में बताया कि उत्कृष्ट पब्लिक स्कूल बछरावां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां, बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महाराजगंज, चंद्रपाल इंटर कॉलेज शोरा गंगागंज, के. बी. सिंहा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमावां, सिद्धनाथ वीणापाणि इंटर कॉलेज सतांव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, एल.बी. शास्त्री इंटर कॉलेज सरेनी, बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज डलमऊ, राणा बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज शंकरपुर, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परशदेपुर, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज कुंवरमऊ, सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन, हर नारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहार, शिव नारायण सिंह इंटर कॉलेज गौरा, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज मतरमपुर परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 06 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें