Search
Close this search box.

महाकुंभ में आग की घटना पर प्रशासन की त्वरित कार्यवाही, चंद मिनटों में ही किया आग पर क़ाबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाकुंभ में आग की घटना पर प्रशासन की त्वरित कार्यवाही

चंद मिनटों में ही किया आग पर क़ाबू

मंत्री ए.के. शर्मा ने घटनास्थल पर जाकर दिये ज़रूरी निर्देश

 

प्रयागराज।

प्रयाग के महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कुछ ही क्षणों में जानकारी मिलते ही मंत्री ए.के. शर्मा ने मेलाधिकारी से बात करके राहत और बचाव कार्य करने को कहा। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र वहां पर पहुँचकर अल्प समय में ही आग पर काबू पा लिया गया।

मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वयं घटनास्थल पर जाकर परिस्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों और प्रभावित लोगों से बातचीत की। श्री शर्मा ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। किसी को गंभीर शारीरिक क्षति होने की भी सूचना नही है। उन्होंने मेलाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रभावित लोगों का त्वरित पुनःस्थापन करने के साथ हर संभव सहायता की जाय। रात्रि में उनके ठहरने की व्यवस्था किया जाय। इस घटना के कारणों की समीक्षा कर ऐसी घटनायें भविष्य में न हों, इसका प्रबंध किया जाय। मंत्री ए.के. शर्मा ने यह भी कहा कि हम प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं और प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर और माँ गंगा-यमुना उन सबको स्वस्थ-सुखी और सुरक्षित रखें।

Leave a Comment

और पढ़ें