
प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन

बी एन यादव
सोनभद्र।
करमा विकास खंड के गाँव मदैनियां में स्थित श्री सिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा के चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई।
वृहस्पतिवार को ग्राम प्रदक्षिणा एवं शुक्रवार को देवताओं का पूजन तथा मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं हवन और शनिवार को विशाल भंडारा आयोजित किया गया है। पंडित उदय नारायण तिवारी ने बताया कि प्रत्येक दिन शाम को दो घंटे भजन कीर्तन कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए दो हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा भी उन्होंने क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर प्रसाद ग्रहण करके पूण्य के भागी बनें।
Author: Vikas Srivastava










