Search
Close this search box.

बीईओ हेडमास्टर बैठक का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीईओ हेडमास्टर बैठक का हुआ आयोजन

 

पवन श्रीवास्तव

रोहनियां, रायबरेली।

बीआर सी रोहनिया में खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश यादव की अध्यक्षता में समस्त प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति में को बैठक आयोजित की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने निपुण भारत मिशन पर समस्त प्रधानाध्यापकों से चर्चा की। निपुण डैशबोर्ड की सहायता से विद्यालयवार समीक्षा की गई और नेशनल डी वर्किंग डे 10 फरवरी को शत प्रतिशत लाभार्थी को अलबेन्डाजाल टैबलेट खिलाने के आवाह्न किया गया। एआरपी विनोद कुमार तिवारी ने संदर्शिका आधारित शिक्षण, शिक्षक डायरी, ट्रैकर और शिक्षण अधिगम सामग्री के विद्यालय में नियमित प्रयोग पर चर्चा की। एआरपी अनुराग वर्मा ने माह फरवरी 2025 में प्रस्तावित निपुण एसेसमेंट की विद्यालय स्तरीय तैयारी और विद्या प्रवेश कार्यक्रम 2025 पर जानकारी साझा की। उमेश कुमार कम्प्यूटर आपरेटर ने यू डायस और अपार आई डी पर तकनीकी जानकारी साझा की। बैठक के अन्त में शत प्रतिशत छात्र उपस्थिति के लिए प्राथमिक विद्यालय छिपिया की प्रधानाध्यापक रेखा सिंह व स्कूल आफ मंथ के लिए अखिलेश कुमार तिवारी, विकास शुक्ला, यति राज सिंह, मोहम्मद अनवर, आशीष कमल, संदीप सिंह, कुलश्रेष्ठ सिंह और विवेक यादव को सम्मानित किया गया। स्टार टीचर आफ मंथ के लिए विनय कुमार मिश्रा, शुभा तिवारी, शिवनाथ यादव, नीतू सिंह कुशवाहा, मंजू यादव, अमित कुमार शुक्ला, राजेश कुमार सिंह, राम शरण, रोहिणी शुक्ला, मनीष प्रताप सिंह, गौरव कुमार पांडेय और भानु प्रताप को सम्मानित किया गया। हंसराज को ब्लाक पत्रिका संकल्प सृजन के लिए पब्लिशर अवार्ड से सम्मानित किया गया। निपुण लक्ष्यों को पूर्ण करने के संकल्प के साथ बैठक के समापन की घोषणा की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें