
शासकीय माध्यमिक विद्यालय रॉबर्ट लाइन में मनाया गया विश्व आर्द्रभूमि दिवस
छात्रों ने चित्रों और संदेश पोस्ट के माध्यम से दिया जन जागरूकता संदेश

हरि शंकर पाराशर
कटनी।
विश्व आर्द्रभूमि दिवस-2025 की थीम हमारे साझा भविष्य के लिए आर्द्रभूमियों के संरक्षण के आधार पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय रॉबर्ट लाइन के बच्चों ने चित्रों और संदेश पोस्ट के माध्यम से जन जागरूकता के प्रसार हेतु सहभागिता की। मानव के अस्तित्व एवं कल्याण के लिए आर्द्रभूमियों को संरक्षित व सुरक्षित रखने में विद्यार्थियों की सहभागिता सकारात्मक संदेश देती है।
वेटलैंड एक विशिष्ट और अर्ध जलीय परिस्थिति तंत्र है जिसके आवरण पानी से भर जाते हैं या पानी से संतृप्त हो जाते हैं। आद्रभूमि अत्यधिक उत्पादक और जैविक रूप से विविधता की विविधता की प्रणालियों हैं कटाव को नियंत्रित करती हैं जलधारा प्रभाव को बनाए रखती हैं और संकटग्रस्त एवं लुप्तप्राय प्रजाति को घर प्रदान करती हैं। भारत में कुल 85 रामसर स्थल हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त हैं। हर साल 2 फरवरी को विश्व आधार भूमि दिवस मनाया जाता है। इसी दिन सन 1971 को ईरान के रामसर में अर्थ भूमि कन्वेंशन को अपनाने की याद में यह दिवस मनाया जाता है।
Author: Vikas Srivastava










