Search
Close this search box.

नगर पंचायत में हुई होलिका की स्थापना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर पंचायत में हुई होलिका की स्थापना

 

पवन श्रीवास्तव

नसीराबाद-रायबरेली।

देश में होली का पर्व आगामी 14 मार्च को मनाया जायेगा और 13 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा। होलिका दहन की स्थापना पराम्परागत बसन्त पंचमी को होती आयी है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बे में होलिका की स्थापना बसन्त पंचमी को की गई। नगरपंचायत में बादल गड़ही (डेला), खुदागंज, कुर्मियाना, बंगला मोहल्ले में होलिका दहन किया जाता है। होलिका स्थापना में उमेश पासी पूर्व सभासद अपनी टीम के साथ, पप्पू रावत, पियारे रैदास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें