Search
Close this search box.

पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने किया आग़ाज़ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने किया आग़ाज़ 

डीएम व एसपी समेत प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन 

 

रायबरेली।

बीते दिनों लालगंज में दवा कराने गए पत्रकारों को सीएचसी चिकित्सकों द्वारा बंधक बनाकर पीटने एवं कोतवाल द्वारा पत्रकार से अभद्रता को लेकर आक्रोशित पत्रकारों ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के बैनर तले एकत्र होकर जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी के नेतृत्व में रायबरेली प्रभारी मंत्री राकेश सचान को ज्ञापन देकर पत्रकार सुरक्षा की मांग की।

ज्ञात हो कि बीते दिनों लालगंज सीएचसी में उपचार हेतु गए दो पत्रकारों के साथ चिकित्सक गौरव पाण्डेय और सत्यजीत द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने और लालगंज पुलिस द्वारा उनके मोबाइल से साक्ष्य मिटाने एवं सदर कोतवाल राजेश सिंह द्वारा पत्रकार से अभद्रता के मामले को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को एक ज्ञापन देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई। वहीं प्रभारी मंत्री राकेश सचान को भी संपूर्ण प्रकरण से अवगत कराया गया। मंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी मामलों में गंभीरता से जांच करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला प्रभारी आर बी सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, राम भवन, आई टी सेल प्रभारी रवि श्रीवास्तव, जिला महासचिव विकास श्रीवास्तव, जितेंद्र सविता, कपिल त्रिपाठी, शशिधर त्रिपाठी, अनुराग सोनी, रजनी, प्रवक्ता सेजल चौरसिया, नरेंद्र त्रिपाठी, अनुभव शुक्ला, घनश्याम मिश्रा, अरविंद भारती, संतोष कुमार, विजय प्रताप सिंह, मुनेश्वर यादव, धर्मवीर यादव, काशी प्रसाद आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

क्या कहते हैं प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष ?

यदि कोई इस प्रकार की अनैतिक घटना हुई है तो इस पर जांच करके तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए। इस प्रकरण में डीएम व एसपी से मेरी बात हुई है इस पर कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कप्तान एवं डीएम को भी निर्देशित किया है। शासन की मंशा के अनुरूप इस पर उचित कार्यवाही करने हेतु संगठन के शीर्ष नेतृत्व से बात करके मामले में कार्यवाही हेतु लिखता हूं।

बुद्धिलाल पासी, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, रायबरेली।

 

यह तानाशाह सरकार है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद तानाशाह हो जिनका लोकतंत्र पर कोई भी भरोसा न हो ऐसी सरकार के सुप्रीमो जहां तानाशाही व्याप्त हो उनके मातहत अधिकारियों से ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है कि वह हमारे पत्रकार साथियों का उत्पीड़न करें। यह कोई नई बात नही है भाजपा सरकार में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करती रही है पुलिस उसी की पुनरावृत्ति रायबरेली में भी हो रही है। हम और हमारी पार्टी पत्रकारों के साथ है।

वीरेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, रायबरेली।

 

भाजपा सरकार में सभी का उत्पीड़न हो रहा है चाहे वह पत्रकार हो और या वकील। सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है। इसके अलावा लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जाती है। सरकार की जो भी दमनकारी नीतियां हैं इसमें हम लोग आवाज उठाते रहते हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती है। पूरा प्रशासन निरंकुश हो चुका है।

पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  रायबरेली।

Leave a Comment

और पढ़ें