Search
Close this search box.

माधव नगर पडरवारा में मनाई गई संत रविदास जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माधव नगर पडरवारा में मनाई गई संत रविदास जयंती

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

संत रविदास जयंती समारोह पडरवारा माधव नगर स्टेशन के पास रविदास मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाई गई। हवन पूजा के एवं निरंकारी मिशन सत्संग के साथ भंडारा आयोजित किया गया। सरमन लाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी धर्म प्रेमी, हर समाज वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को याद किया। सभी ने निरंकारी मिशन का सत्संग सुना और प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, वार्ड पार्षद गुड्डू यादव, जयरामदास पोपटानी, एडवोकेट नानक, रामचंद्र मूलवानी, नारायण जगवानी, ईश्वर छावडिया उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें