Search
Close this search box.

पत्रकारों को रियायती दर पर इलाज की सुविधा देगा मेदांता अस्पताल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकारों को रियायती दर पर इलाज की सुविधा देगा मेदांता अस्पताल

शीघ्र ही पत्रकारों के लिए लगाया जाएगा निःशुल्क स्वास्थ शिविर

कार्डियक अरेस्ट के समय आपातकालीन चिकित्सा हेतु सी पी आर का दिया गया प्रशिक्षण

पवन श्रीवास्तव 

लखनऊ।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ इकाई द्वारा पत्रकारों के हितार्थ एक स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, गठिया, बढ़ती उम्र मे जोड़ों -कमर स्पाइन आदि के दर्द पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन एवं ऑर्थोपेडिक विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने पत्रकारों के साथ ऑडियो वीडियो प्रस्तुति से ऑर्थोपेंडिक विषय और उससे सम्बंधित समस्याओं पर विचार और सुझावों को रखा। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ती उम्र के साथ या संतुलित आहार न लेने के कारण हर वर्ग के लोग घुटने रीढ़ की हड्डी कंधे या ज्वाइंट आदि की समस्याओं से पीड़ित हो रहे हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ घुटनों में स्थित चिकने तत्व कम हो जाते हैं जिसका उपचार नी रिप्लेसमेंट द्वारा पूर्णतया संभव है।

उन्होंने क्रॉनिक अर्थराइटिस के बारे में बताते हुए कहा कि शुरुआत में दर्द की शिकायत और जॉइंट्स को हिलाने में, मूवमेंट में दिक्कतें आती हैं। जोड़ों में अकड़न महसूस होती है तो इन सभी जोड़ों की विकृति और टेड़ापन को दूर करने के लिए सर्वप्रथम तो यथासंभव दवाइयां द्वारा हर मरीज को राहत देने का प्रयास करते हैं और जब दवाओं से आराम नहीं मिलता है या पूर्ण रूप से विकृति हो या बिगड़े हुए केस की स्थिति होती है तो हम उसको ऑपरेशन का सुझाव देते हैं। मेदांता लखनऊ में और रोबोटिक दोनों तरह की सर्जरी के द्वारा रिप्लेसमेंट का उपचार किया जाता है इसके बाद व्यक्ति बहुत शीघ्र रिकवरी करके अपना सामान्य जीवन जी सकता है।

उक्त कार्यशाला में हृदय विभाग के डॉ उमाशंकर ने हार्ट इमरजेंसी मे सीपीआर प्रशिक्षण का डेमो देकर बताया कि आपात स्थिति में सीपीआर का प्रयोग करके कैसे किसी का जीवन बचा सकते हैं।

इसी प्रकार बच्चों या बड़ों मे गला चोक होने या किसी कारण सांस अवरुद्ध होने पर कैसे प्राथमिक चिकित्सा दी जानी चाहिए इस पर भी विशेष प्रस्तुति दी गयी।

इसके उपरांत मेदांता हॉस्पिटल और उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन अजीज सिद्दीकी, महामंत्री अब्दुल वहीद और सचिव जुबेर अहमद ने एक एम ओ यू पर भी साइन किया। उक्त सफल कार्य शाला को आयोजित करने मे मेदांता हॉस्पिटल के अभिषेक मिश्रा, रवि कुमार सिंह, एवं महेंद्र पाल सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने मेदांता हॉस्पिटल के प्रबंधन और PRO टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार एवं छायाकार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें