परिषदीय विद्यालयों में निपुण सर्वे आकलन हुआ प्रारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिषदीय विद्यालयों में निपुण सर्वे आकलन हुआ प्रारंभ

 

पवन श्रीवास्तव 

रायबरेली।

डायट प्राचार्य जय प्रताप सिंह द्वारा अवगत गया कि जनपद के 480 प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा 1 एवं कक्षा 2 में पढ़ने वाले छात्रों की भाषा और गणित की दक्षता को जांचने के लिए निपुण लक्ष्य एप की सहायता से डायट की निपुण सर्वे टीम द्वारा प्रथम दिन में 18 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का आकलन किया गया है। डायट द्वारा 480 विद्यालयों में सर्व को संपन्न करने के लिए 51 टीमों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा 27 फरवरी तक समस्त चिन्हित विद्यालयों का आकलन किया जाना है। आकलन करने हेतु प्रत्येक टीम में दो फील्ड इन्वेस्टिगेटर नियुक्त किए गए।

जनपद में निपुण सर्वे के नोडल डायट के प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि निपुण आकलन हेतु नियुक्त किए गए समस्त टीम को डायट स्तर पर जनपद के एस आर जी शैलेंद्र सिंह, राजवंत सिंह एवं सुनील यादव द्वारा सर्वे से संबंधित समस्त तकनीकी जानकारी से प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर निपुण सर्वे के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा विद्या समीक्षा केंद्र का गठन किया गया है। इसके साथ-साथ जनपद स्तर पर डायट द्वारा तकनीकी टीम का गठन किया गया है जिसमें ऋषभ गुप्ता, मोहित कुमार पटेल, हेमंत रमन, प्रखर चौरसिया, सलीम बाबू, गौरव पाठक, आशीष कुमार एवं गौरव अवस्थी द्वारा सर्वे में आ रही तकनीकी समस्याओं का निस्तारण किया गया। सर्वे के प्रथम दिन में लोकेशन से संबंधित समस्या के साथ-साथ इंटरनेट कमजोर होने की समस्या देखने को मिली। निपुण सर्वे के द्वितीय दिवस में 39 टीमों द्वारा जनपद के 78 विद्यालयों में निपुण आकलन संपन्न कराया जाएगा।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें