अध्ययन केंद्र प्रभारी ने जनअभियान परिषद द्वारा संचालित कक्षाओं का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अध्ययन केंद्र प्रभारी ने जनअभियान परिषद द्वारा संचालित कक्षाओं का किया निरीक्षण

 

हरि शंकर पाराशर 

रीठी। 

मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित पाठ्यक्रम समाजकार्य में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम जो कि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रीठी में प्रत्येक रविवार को कक्षाएं संचालित की जाती हैं, सर्वप्रथम सामूहिक परिचर्चा में प्रेरणागीत के साथ सुभाषित श्लोकों का अनुवाद किया गया। इसके पश्चात निर्धारित समय सारिणी अनुसार कक्षाओं का संचालन किया गया। इसी क्रम में रीठी अध्ययन केंद्र के प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान व रीठी विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह ने संचालित कक्षाओं का निरीक्षण किया एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति पंजी व केंद्र में संधारित पंजी के संबंध में जानकारी ली एवं कक्षा में छात्र छात्राओं से चर्चा के दौरान पाठ्यक्रम के संचालन व क्षेत्रीय भ्रमण व प्रयोगशाला ग्राम में की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि समाजकार्य के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच कर उनके विकास व योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार में सहयोग करना होगा व समाज की मुख्य दिशा में आने का संदेश देना होगा और जरूरतमंद लोगों को जन जागरूकता के साथ क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सहयोग करना सर्वोपरि है। अंतिम सत्र में सेक्टरवार सभी छात्र छात्राओं को बैठाकर सामूहिक चर्चा करते हुए असाइनमेंट अपलोड कराया एवं जिन छात्र छात्राओ ने द्वतीय किश्त का भुगतान और परीक्षा फॉर्म नही भरा था उनकी फीस जमा कराई गई।

रीठी विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 3 के सभी छात्र छात्राओं की द्वतीय किश्त व परीक्षा फॉर्म का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया। कक्षा में छात्र छात्राओं के साथ परामर्शदाता अरुण तिवारी, गोवर्धन रजक, शरद यादव, रूपा बर्मन की उपस्थिति रही।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें