मिट्टी माफिया के हौसले बुलंद, आधुनिक मशीनों से किया जा रहा अवैध खनन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिट्टी माफिया के हौसले बुलंद

आधुनिक मशीनों से किया जा रहा अवैध खनन 

 

अजीत कुमार श्रीवास्तव 

शामली।

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में मिट्टी खनन माफियाओं द्वारा सभी नियमों को कानून को ताक पर रखकर अवैध तरीके से दिन रात आधुनिक मशीनों से धरती का सीना चीरा जा रहा है और उक्त मिट्टी को जगह-जगह निर्मित हो रही अवैध कॉलोनीयों में मनमाने दामों पर बड़े-बड़े ट्रैक्टर ट्रालों में भरकर बेचा जा रहा है। इतना सब होने के बावजूद भी संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जिसके चलते विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मिट्टी खनन माफियाओं द्वारा राजस्व को भी बड़ी हानि पहुंचाई जा रही है।

आपको बता दें पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा के जंगलों का है। जहाँ गांव के ही मिट्टी खनन माफिया एहसान के भीतर पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस बेखौफ मिट्टी खनन माफिया द्वारा रात दिन जंगलों में आधुनिक मशीनों से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है और खनन से निकाली गई मिट्टी को मिट्टी खनन माफिया द्वारा बड़े-बड़े ट्रैक्टर ट्रालों में भरवा कर बलवा चौराहा स्थित एक नव निर्मित कॉलोनी में भारी भरकम दामों पर बेचा जा रहा है।जिसके चलते खनन माफिया द्वारा जमकर चांदी काटी जा रही हैं और राजस्व को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त मिट्टी खनन माफिया पिछले काफी समय से अवैध मिट्टी खनन का कार्य कर रहा है। इसके बावजूद भी आज तक मिट्टी खनन माफिया पर संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है। जिसके चलते संबंधित विभाग की भूमिका भी संदेहास्पद प्रतीत हो रही है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें