
कस्बा नसीराबाद में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व

नसीराबाद, रायबरेली।
नगर पंचायत नसीराबाद में होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। होली पर्व का शुभारंभ 7 मार्च को रात्रिकालीन गस्त के साथ हुआ। गुरुवार 13 मार्च को होलिकादहन के बाद 14 मार्च को होली फाग गस्त डेला महरानी व हसन मिया की कोठी से प्रारम्भ हुआ जो निर्धारित मार्ग से विचरण करता हुआ मोहल्ला हाता में एकत्र हुआ। हाता से फाग गस्त निर्धारित मार्ग से थाना परिसर पहुँचा जहां पर प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार द्वारा होली खेली गयी। थाना परिसर से शिवनगर, हाता, मोमिनपुरा, खुदगंज हसनमिया की कोठी, कुर्मियाना, हासिमुकुआ, बंगला, दखिन टोला, कोरी टोला, गुडखेत, कायस्थाना, मऊतिराहा होकर पहला होली फाग गस्त डेला महारानी पर तथा दूसरा विचरण करता हुआ हसन मियां की कोठी पर अपराह्न 3 बजे समाप्त हुआ। होली फाग गस्त के आयोजक श्री राम लीला कमेटी अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने अपने सहयोगी राम तिलक पासी, उमा शंकर चौरसिया, राजू रावत, मितान, पवन कुमार मौर्य, राजेश अग्रहरी, नीरज सोनी के साथ कमान संभाली। होली फाग गस्त में नगाडा बजाने की जिम्मेदारी पियारे रैदास, राजा राम रैदास की थी जो लगभग 50 वर्षों से नगाडा बजाने का कार्य करते हैं। रात्रिकालीन फाग जनपद रायबरेली का ही नही मण्डल लखनऊ का इकलौता होली फाग गस्त है। होली फाग गस्त में करीब पांच हजार बुजुर्ग, युवा, बच्चे नगाड़े की धुन पर थिरक रहे थे। गस्त में राय अभिषेक श्रीवास्तव, राजू सिन्हा, अंश श्रीवास्तव, आदि रावत, कौशल पासवान, बाबू लाल विश्वकर्मा, अरविन्द मौर्य, उमेश पासी, मंशा राम मौर्य, अरविन्द मौर्य, पवन कुमार, नीरज, छेदी विश्वकर्मा, डबलू, सौरभ श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव प्रिंस, प्रदीप, हिमांशु, मोनू, अग्रहरी, जैकी, पिंटू सहित कस्बे के लगभग चार हजार लोग गस्त में शामिल रहे। होली फाग गस्त में थाने की पुलिस आगे और पीछे चल रही थी। थाना प्रभारी कमलेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ स्वयं भी प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक होली फाग गस्त की समाप्ति तक साथ साथ चल रहे थे। होली फाग गस्त की पूरी मॉनिटरिंग उपजिलाधिकारी सलोन एवम् सीओ सलोन कर रहे थे। दोनों अधिकारी ने गस्त समाप्त होने के बाद तहसील के लिए प्रस्थान किया।
Author: Vikas Srivastava










