
स्टेट बैंक समेत समस्त राष्ट्रीयकृत बैंको में दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान

रायबरेली।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर आगामी 24 व 25 मार्च को बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल रहेगी, जिसमे बैंक के अधिकारी और सभी कर्मचारी शामिल रहेंगे। यह हड़ताल बैंकों में पर्याप्त भर्ती न होने से एक ओर जहां बेरोजगारी बढ़ रही है वहीं कर्मचारियों पर दुगुना कार्य बोझ पड़ रहा है जिससे ग्राहकों में भी असंतुष्टि बनी रहती है।
ज्ञात हो कि बैंकों में लगभग दो लाख पद खाली पड़े है, वहीं सरकार अस्थाई भर्तियों पर जोर दे रही है। ठेकेदारी प्रथा को बैंकों में भी लागू कर दिया है जिससे युवाओं का शोषण तो हो ही रहा है वहीं बैंकों में भी असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य दिवस भी सरकार अपनी हटवादिता के कारण नहीं होने दे रही है, जबकि रिजर्व बैंक जिससे सारी बैंकों पर नियंत्रण रहता है वहां पांच दिवसीय बैंकिंग प्रथा लागू है। पर्याप्त भर्ती न होने से कर्मचारियों की कमी है जिससे आए दिन ग्राहकों के कोपभाजन का शिकार कर्मचारियों को होना पड़ता है। बैंकों के ज्वॉइंट संगठन ने कई बार सरकार से वार्ता की, आश्वासन भी मिला परंतु कोई नियम लागू न हो सका, मजबूर होकर उक्त दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई। उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश बैंक कर्मचारी संघ के जिला मंत्री व पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अयाज अहमद ने दी। इस अवसर पर शिप्रा श्रीवास्तव, आश्रित, विनय पाल, जिला मंत्री मो. शाहिद आदि उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










