विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

 

सलोन, रायबरेली।

विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर सलोन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस.एस पाण्डेय द्वारा विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों एवं अभिभावकों को गौरैया संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रधान प्रतिनिधि अध्यक्ष बघौला विकास मंच अरविंद मौर्य एवं एसएमसी अध्यक्ष शमशेर यादव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के आयोजन से बच्चों एवं अभिभावकों में गौरैया संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जल संचयन के बारे में विधिवत जानकारी दी गई जिससे आम जनमानस में बदलाव की स्थिति दिखेगी।

कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षिका एकता श्रीवास्तव एवं धन्यवाद तथा आभार शिक्षा मित्र सुमन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बम बम पांडेय, किरण, कलावती, रामचंद्र, उमानाथ पूर्व अध्यक्ष सविता एवं आशा गीता यादव उपस्थित रही। गौरैया दिवस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनम , अर्पित, श्लोक विजेता रहे जिन्हें प्रधान प्रतिनिधि एवं एसएमसी अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें