
जगन्नाथपुरी जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
घर पर मचा कोहराम

शिवगढ़, रायबरेली।
नगर पंचायत शिवगढ़ निवासी एक युवक की जगन्नाथपुरी संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक करण गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 नगर पंचायत शिवगढ़ अपने 16 साथियों संग जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर उसकी मृत्यु हो गई। जब सभी साथी गंतव्य स्थान पर पहुंचे और उन्हें करण गुप्ता नजर नही आए तो इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। जी आर पी पुलिस ने खोज बीन की तो पता चला कि युवक का शव जलेश्वर जिले में ट्रेन की पटरी के पास पाया गया। इस घटना से भाई राजू गुप्ता, बहन लक्ष्मी गुप्ता, मुस्कान गुप्ता तथा माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। समस्त नगर पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया शुक्रवार को पुलिस की उपस्थिति में जलेश्वर जिले में मृतक करण गुप्ता का पोस्टमार्टम हो गया है।
Author: Vikas Srivastava










