ग्रेजुएशन कैप और गाउन के साथ बच्चे हुए सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रेजुएशन कैप और गाउन के साथ बच्चे हुए सम्मानित

 

रायबरेली।

नगर के प्रभुटाऊन स्थित राइज़िंग चाइल्ड स्कूल का ग्रेजुएशन समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का होना आवश्यक है, जिसके लिए विद्यालय सार्थक प्रयास कर रहा है। बच्चों ने मंच पर ग्रेजुएशन कैप और गाउन पहनकर अपना वार्षिक परीक्षाफल और पुरुस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा के बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित भी किया गया। दो सत्रों में सम्पन्न हुए समारोह में अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह, सिविल जज खैरून निशा, ई. ओ. नगर पालिका स्वर्ण सिंह, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, पूर्व एसडीएम नवदीप शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को सांस्कृतिक के साथ-साथ शैक्षणिक क्षेत्र में निपुण बनाने के लिए विद्यालय कटिबद्ध है। प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रियंका सिंह, ए. आर. टी. ओ. मनोज सिंह, डॉ. मनीष सिंह चौहान. डॉ. ब्रजेश सिंह, डॉ, अजय श्रीवास्तव, डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. श्वेता जायसवाल, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष पी. एस. सलूजा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गजानन खुबेले, वाणी पांडेय, एल. सी. सी. चेयरमैन डॉ. अमिता खुबेले, बछरांवा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुभाष श्रीवास्तव ने उपस्थित रहकर बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। अर्निका, काव्यांशी, आदित्यवीर, तिस्या, अम्बावीर, मानवी, आर्यांश, वसुंधरा, शिवांग, शौर्य, मो. नुमान, शिवाय, आरुष, मानवी, शिवन्या, विवान, अविरल, गुरनूर, यथार्थ, अंयतिका, मेहविश का प्रदर्शन शानदार रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र नाथ हरि सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें