हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया पत्रकारों का सम्मान
लालगंज, रायबरेली।

पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को एक स्थानीय होटल में सम्मान समारोह व गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ गणेश वंदना कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो सदैव निष्पक्षता, सच और जनहित के लिए तत्पर रहता है। वरिष्ठ समाजसेवी शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि पत्रकार समाज के उस अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाजसेवी आकर्षण द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से न सिर्फ जनसमस्याओं को उजागर करते हैं, बल्कि सरकारी मशीनरी को उनके दायित्व का एहसास भी कराते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों का योगदान अतुलनीय है। समाज के हित में पत्रकारों की सजगता ही बदलाव की राह खोलती है।
कार्यक्रम में तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव, बीडीओ डॉ. गगनदीप सिंह, श्री फाउंडेशन के सदस्य आकर्षक द्विवेदी, पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, संरक्षक इं. संदीप श्रीवास्तव, भाजपा नेता राजेश निर्मल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी, शशिराज पटेल, कमलेश यादव, शशिधर त्रिपाठी, विकास श्रीवास्तव, जितेंद्र सविता, विजय प्रताप सिंह, मिलन पटेल, अजय प्रताप सिंह, संतोष कुमार, अफजल आदित्य वर्मा, यशपाल सिंह, राम मिलन शर्मा, चंद्रेश त्रिवेदी, विवेक तिवारी, शशिराज पटेल, कमलेश यादव, विजय प्रताप सिंह, विनय गौड़, जयशंकर निर्मल, सेजल चौरसिया, कपिल गुप्ता, राजेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, शिव प्रताप यादव, रामदास समेत अनेक पत्रकार साथी और अधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने पत्रकारों की चुनौतियों, जिम्मेदारियों और उनकी सुरक्षा को लेकर भी विचार साझा किए। अंत में पत्रकारों को माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार उमेश श्रीवास्तव के निर्देशन में बेहद गरिमामय और सार्थक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों ने कुशल नेतृत्व एवं गोष्ठी के सफल आयोजन हेतु आयोजक उमेश श्रीवास्तव की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।










