Search
Close this search box.

भारत में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों का अहम हिस्सा रही है हिंदी पत्रकारिता :अभिलाष कौशल 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों का अहम हिस्सा रही है हिंदी पत्रकारिता :अभिलाष कौशल 

 

ऊंचाहार, रायबरेली। 

हिंदी पत्रकारिता ने भारत के जनमानस पर एक गहरी छाप छोड़ी है। यह स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक के सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। यह विचार हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने व्यक्त किए।

क्षेत्र के एनटीपीसी रोड पर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय मंत्री ने किया था। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने, सामाजिक न्याय के मुद्दों को उजागर करने और जन-जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिंदी के अखबार और पत्र-पत्रिकाएं स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज़ को जनता तक पहुँचाने में सहायक रहे और लोगों को ब्रिटिश शासन के खिलाफ संगठित होने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि

हिंदी पत्रकारिता ने सामाजिक न्याय के मुद्दों को उठाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जातिवाद, गरीबी, महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों को उजागर करके इसने लोगों को इन समस्याओं के बारे में जागरूक किया। इससे पूर्व पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पत्रकारों में हीरालाल कनौजिया, पवन त्रिपाठी, विपुल शुक्ल, अवनीश तिवारी, शिवदीप चौरसिया, इजराइल, विवेक सिंह, सागर तिवारी, मनोज मौर्य, अंकित गुप्ता, पवन गुप्ता, धीरज सिंह, महताब, पंकज तिवारी, जुबेर खान, जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश शुक्ल ने और संचालन ओम प्रकाश साहू ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें