दैनिक मजदूरी करने वाले कामगार हुए सम्मानित
रायबरेली।

मकान बनाने से लेकर रोड, बड़े बड़े भवन, खेत खलिहान, मन्दिर, मस्जिद बनाने में प्रतिदिन मजदूरी करने वाले मजदूर की काफी भूमिका रहती है। बिना मजदूर के कोई भी कार्य सम्भव नही है, लेकिन कार्य समाप्त होने के बाद दैनिक मजदूर की समाज में कोई अहमियत नही होती है। ऐसे में मजदूरों की सुध लेने वाले श्री राम लीला कमेटी नसीराबाद अध्यक्ष एवं विकास वार्ता के सह संपादक पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा दैनिक मजदूरी करने वाले कामगारों जगदीश, प्रदीप, रिंकू, सरविंद आदि को अंगवस्त्र और मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डी. के. यादव, अभिषेक यादव, पप्पू रावत, आचार्य जी, पवन मौर्य, जमाल अहमद, सत्यम सेठ, सोनू, नीरज सोनी, वैष्णवी, अशोक पासवान, बंटी पाठक आदि उपस्थित रहे।









