Search
Close this search box.

प्रशासन की लचर कार्यशैली के चलते बढ़ रहे ज़मीनी विवाद 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन की लचर कार्यशैली के चलते बढ़ रहे ज़मीनी विवाद 

 

रायबरेली।

जनपद में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है, प्रतिदिन जमीन कब्जा सहित जमीनी विवादों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, प्रशासन व क्षेत्रीय लेखपालों की लचर कार्यशैली के चलते मामलों में मारपीट की नौबत तक आ जाती है। एक ऐसे ही मामले में पीड़ित ने डलमऊ एसडीम सहित पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

बता दें कि पूरा मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र पूरे गड़रियन भगौतीपुर जहानामऊ का है जहां के रहने वाले वाहिद अली ने एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि क्षेत्र के दल बहादुर यादव, रामसागर, राम बहादुर, रंजीत मास्टर द्वारा गाटा संख्या 255, 256 बंजर तालाब में दर्ज है। ठीक बगल में मेरा गाटा संख्या 260 है, जिस पर दबंग भूमि माफियाओं द्वारा अवैध तालाब की जमीन सहित मेरी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा। एसडीएम डलमऊ सहित पुलिस से शिकायत करने के बाद मुझे न्याय नहीं मिल रहा है, पीड़ित ने अपनी जमीन सहित अन्य जमीन पर कब्ज़ा रुकवाने की मांग की है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों को नजरअंदाज करते हुए पीड़ितों की शिकायतों को दरकिनार कर सिस्टम का खेल खेला जा रहा है? ऐसे ही मामले मारपीट की नौबत तक पहुंच जाते हैं जो बाद में चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें