आरजीआईपीटी में स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरजीआईपीटी में स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

 

पवन श्रीवास्तव 

जायस, अमेठी।

स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी पहल के हिस्से के रूप में राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में 01 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक चलने वाले स्वच्छता अभियान पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी, छात्रावास परिषद के अध्यक्ष डॉ. कौशिक गुहा विश्वास, कुलसचिव जितेन्द्र प्रसाद एवं अन्य कई विभागाध्यक्ष, छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संस्थान के विवेकानंद सभागार में स्वच्छता की ओर एक कदम बढ़ाने और महात्मा गांधी के आदर्शों “स्वच्छ भारत” को मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प ‘स्वच्छता शपथ’ के रूप में लिया।

इसके साथ ही कार्यक्रम की आगामी गतिविधियों से अवगत कराते हुये सभी को अपने आस-पास, कार्यालय परिसर, मोहल्ले, गांव को स्वयं से साफ रखने और इसमें दूसरों को भी शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया और शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी विभागों, छात्र निकायों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस वर्ष स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का आदर्श वाक्य है “स्वच्छता सबका काम है।” इस थीम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में स्वच्छता के महत्व को फैलाना है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें