एचएसएमवी फाउंडेशन द्वारा कांवड़ियों को कराया गया जलपान 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एचएसएमवी फाउंडेशन द्वारा कांवड़ियों को कराया गया जलपान 

 

रायबरेली।

श्रावण माह भक्ति में लीन हो बाबा भोले के अनेक भक्त अपनी कांवड़ लेकर जलाभिषेक हेतु लंबी यात्रा करते हैं। ऐसे में अनेक समाजसेवी संगठन कांवड़ यात्रियों हेतु जलपान आदि वितरित कर पुण्य के भागीदार बनते हैं। इसी क्रम में एचएसएमवी फाउंडेशन जो की एक समाजसेवी संस्था है और समय-समय पर समाज में लोगों की हर तरह से मदद करती है, के सदस्यों ने कावड़ यात्रियों को जलपान वितरित कर पुनीत कार्य में भागीदार बने। संगठन के सदस्यों द्वारा दरियापुर चौराहा, सूची चौराहा एवं अन्य स्थानों पर कांवड़ यात्रियों को जलपान कराकर उनकी सेवा की गई।

इस पुनीत कार्य में संस्था के अध्यक्ष विकास पटेल, महासचिव संदीप श्रीवास्तव, जिला सचिव संदीप सिंह, जिला सचिव धीरज यादव, जिला सचिव ईशान राव समेत हिमांशु मौर्य, अंकुल तिवारी एवं अंकित यादव आदि उपस्थित रहे।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें