बिरला कॉर्पोरेशन ने किया गर्भवती महिलाओं को मच्छरदानी का वितरण
रायबरेली।

बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड यूनिट रायबरेली के समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वास संस्थान रायबरेली द्वारा संचालित परियोजना के अंतर्गत अमावा ब्लाक की आंगनवाड़ियों में संचारी रोग से बचाव हेतु इस वर्ष 300 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मच्छरदानी वितरण करने का लक्ष्य लिया गया। इसी क्रम में ग्राम सरावा के आंगनबाड़ी प्रथम तथा द्वितीय में मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम किया गया।
बिरला कॉरपोरेशन क्षेत्र में इस तरह के कई कार्य कर रहा है जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगारपरक अनेक प्रकार की गतिविधियों के दौरान इस कार्यक्रम में आईसीडीएस विभाग से उपस्थित सीडीपीओ रेनू शुक्ला द्वारा सरावां प्रथम तथा द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों को मच्छरदानी वितरित की गई।
रेनू शुक्ला ने बिरला की सराहना करते हुए कहा कि बिरला अमावां ब्लॉक के कई आंगनवाड़ियों में कार्य कर रहा है जो की आईसीडीएस विभाग को सहयोग प्रदान करता है और आम जनमानस को भी लाभ प्राप्त हो रहा है। इस कार्यक्रम मे बिरला कॉरपोरेशन से विश्वजीत साहो, रंजीता सिंह, विश्वास संस्थान से विकास बाजपेई एवं प्रशांत की उपस्थिति रही।
निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।










