Search
Close this search box.

मुख्य सेविकाओं की सेवानिवृत्ति पर की गई भावभीनी विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य सेविकाओं की सेवानिवृत्ति पर की गई भावभीनी विदाई

 

पवन श्रीवास्तव 

रायबरेली।

बाल विकास परियोजना में कार्यरत मुख्य सेविकाओं के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त मुख्य सेविका को भावभीनी विदाई दी गई।

बाल विकास परियोजना छतोह में मुख्य सेविका के पद पर कार्यरत रहीं कृष्णा देवी एवं सुमिता देवी को अपने पद से सेवानिवृत्त हुईं। मुख्य सेविकाओं की सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई छतोह परियोजना से की गई तथा सेवानिवृत्ति समारोह श्रीराम लीला परिसर अयोध्यापुरी में आयोजित किया गया जिसमें दोनों मुख्य सेविकाओं का पूरा परिवार सम्मलित हुआ।

कार्यालय के प्रधान लिपिक स्वामीनाथ, कम्पूटर आपरेटर सुशील कुमार ने सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ व उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। नसीराबाद प्रथम की रंजना श्रीवास्तव ने उनका माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त पाकीजा बेगम, सुमनलता, शोभा एवं परि‌योजना की लगभग 25 कार्यकत्रियों द्वारा माल्यार्पण कर उपहार देकर दोनों मुख्य सेविकाओं सम्मानित किया गया। दोनों मुख्य सेविका ने परियोजना में दस वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं। विदाई समारोह में सभी ने भावुक होकर दोनों मुख्य सेविकाओं को विदा किया। इस मौके पर सुमन सिंह मिथलेश शुक्ला, शबनम, नाजमा, गीता श्रीवास्तव, कविता सिंह, रंजीव सिन्हा, सरोज‌ कु‌मारी, रामवती, स्वाती, लक्ष्मी मौर्य, जयश्री, ललिता, पुष्पा मिश्र, विद्यादेवी, मिथ‌लेश कुमारी, अनीता श्रीवास्तव, रामा देती सहित 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें